aajtaktimes

सहायक अभियन्ता को साथियों ने दी भावभीनी विदाई

जौनपुर। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता इ. लालजी पाण्डेय अपना कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हो गये। इस पर विभाग के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन हुआ जहां अधिशासी अभियन्ता केपी सारस्वत, वीके राय, सहायक अभियन्ता आरएनएस यादव, मदन चतुर्वेदी, राजेश कुमार, केडी यादव, एसके यादव ने श्री पाण्डेय को भावभीनी विदाई दिया। इसी क्रम में अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड इं केजी सारस्वत ने श्री पाण्डेय को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व गीता भेंट किया। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता वीके राय, इ. एसके यादव, अनिल शर्मा, राजेश पाल, एसके सिंह, राजेश कुमार, मदन चतुर्वेदी, आरएनएस यादव के अलावा तमाम विभागीय लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 9028756532265334765

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item