aajtaktimes

प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों को दिया रोजगार: सारंग

बाराबंकी। सरकार की मंशा अनुसार जनता को सुविधा पहुॅचाने के लिये ग्रामीण
क्षेत्रों के रहने वालों को उनके ही क्षेत्र में सुविधा मिल सके इसके
लिये जगह जगह जनसेवा केन्द्र खोले जा रहे है। इससे बेरोजगारों को रोजगार
भी मिल रहा है और जनता को भी भटकना नही पडता है। उक्त विचार समाजसेवी
प्रदीप सारंग ने हरख ब्लाक के ग्राम मोहदीपुर चकसार में सहज जनसेवा
केन्द्र के उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्रवासियों से व्यक्त किये। अब जनसेवा
केन्द्र पर आय, जाति, निवास, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, भू अभिलेख
प्रमाण पत्र, खतौनी, पासपोर्ट, बीमा, पैनकार्ड, बिजली का बिल, आनलाइन
फार्म आदि काम किये जा सकते है। इस अवसर पर आमिर अली, मो. अतहर, अनिल
त्रिवाठी, जनसेवा केन्द्र के संचालक दिग्विजय सिंह सहित सैकडों लोग मौजूद
रहे।

Related

UP 5714781589758997266

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item