aajtaktimes

एडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, दिया निर्देश

जौनपुर। अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी ने मंगलवार को केराकत तहसील के डोभी क्षेत्र के चन्दवक बाजार का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि 20-25 बाढ़ प्रभावित मकान में रहने वाले लोगों को बाढ़ शिविर प्राथामिक विद्यालय चन्दवक में पहुंचाया जाय। उन्होंने बताया कि गांव में आने-जाने के लिये नाव की व्यवस्था भी कर दी गयी है। उन्होंने अत्यधिक पानी से घिरे परिवारों से अपील किया कि प्रशासन द्वारा स्थापित शिविरों में शरण लें। अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार पीके राय को निर्देशित किया कि वे ग्राम प्रधान से सम्पर्क बराबर बनाये रखें। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित स्थल का निरीक्षण करके प्रभावित लोगों को शिविरों में स्थापित करवायें। 

Related

UP 6848060314721250750

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item