विहिप का साप्ताहिक अखण्ड भारत संकल्प दिवस का हुआ समापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_385.html
जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद के बैनर तले चल रहे अखण्ड भारत संकल्प दिवस शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में स्थित शिव मन्दिर में सम्पन्न हुआ जहां उपस्थित लोगों को विहिप ने अखण्ड भारत निर्माण का संकल्प दिलाया। इस दौरान भारत माता की जय व वंदेमातरम् के गगनभेदी स्वरनाद से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बीते 14 अगस्त से विहिप द्वारा चलाया गया यह कार्यक्रम 21 अगस्त को सम्पन्न हो गया। गुरैनी बाजार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कामता प्रसाद व संचालन हरिराम बिन्द विभाग उपाध्यक्ष ने किया। इसी तरह बड़ागांव के कार्यक्रम की अध्यक्षता बच्चू लाल जिला उपाध्यक्ष एवं संचालन प्रभाकर तिवारी विभाग धर्म प्रसार प्रमुख ने किया। इस दौरान जिला कार्याध्यक्ष अजय पाण्डेय ने कहा कि मुगलांे व अंग्रेजों ने हमारे आर्यावर्त (भारत) के भू-भाग को बांटकर अनेक देशों का निर्माण कर हमें कमजोर करने के साथ ही सैकड़ों वर्षों तक राज किया है। उन्होंने कहा कि मां भारती के खण्डित भू-भाग को पुनः संगठित करने के लिये सभी को एकजुट होकर एक साथ आगे आना होगा। इस अवसर पर जिला मंत्री रघुवंश यादव, सभाजीत सिंह विभाग कार्याध्यक्ष, देवी सेवक जिला सत्संग प्रमुख, दीपक गुप्त, लाला पंडित, भाष्कर सिंह, डा. विक्रम, महेन्द्र चौहान, पवन गुप्ता, विंध्येश्वरी गुप्त, सुभाष, हरिश्चन्द्र, रमेश बिन्द, अमरजीत सोनकर के अलावा सैकड़ों सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

