सड़क हादसे में एक की मौत दो गंभीर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_787.html
त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। थाना लोनीकटरा अन्तर्गत तेज रफ्तार एल्टो कार ने
एक बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक की मौके पर मौत हो गयी। जबकि
पीछे बैठी उसकी पत्नी और मां गंभीर रुप से घायल हो गयी। सूचना मिलने पर
पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जानकारी
के अनुसार, आज दोपहर 11 बजे थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी
राममिलन पुत्र पुल्लू अपनी पत्नी और मां को मोटर साइकिल पर बैठाकर भिलवल
जा रहा था। ग्राम अलादासपुर के पास लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार
अज्ञात एल्टो कार ने जोरदार टक्कर बाइक में मार दी। जिसमें मौके पर ही
राममिलन की मौत हो गयी। जबकि उसकी मां और पत्नी गंभीर रुप से घायल हो
गयी। घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस
ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।