वृक्षारोपण करवाने की मांग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_991.html
बाराबंकी। जनसमस्या निस्तारण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार
श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को पत्र देकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने
खाली पड़ी जमीन पर वृक्षारोपण करवाने की मांग की है। उन्होने आगे लिखा है
कि चार माह पूर्व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने पड़ी उक्त जमीन पर होटल
से लेकर अन्य दुकाने थी। लेकिन आग लग जाने से वह जगह पूरी तरह खाली पड़ी
है। अगर उक्त जमीन पर वृक्षारोपण किया जाये तो आने वाले समय में लोगों को
हरियाली का लाभ मिलेगा। पत्र देने वालों में मुख्य रुप से नगरध्यक्ष
सूर्य लाल वर्मा, संजीव कुमार सिंह व प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारी शामिल
थे।