aajtaktimes

लखनऊ धरने से लौटकर आये प्रधानाचार्य महासभा ने मछलीशहर में की बैठक

मछलीशहर, जौनपुर (सं.) 27 अगस्त। स्थानीय तहसील क्षेत्र के माता-पिता इण्टर कालेज जमुहर में लखनऊ धरने से लौटकर आये प्रधानाचार्य महासभा की बैठक हुई जहां प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह ने शिक्षकांे को धरने में जाने के लिये प्रेरित किया।
इस मौके पर श्री सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक लखनऊ के कार्यालय में बीते सोमवार से माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा द्वारा मानदेय न मिलने के विरोध में तालाबन्दी करके धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव एवं दोनों शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी एवं संजय मिश्र की अगुवाई में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मानदेय का संतोषजनक परिणाम न आने तक अनवरत धरना-प्रदर्शन एवं तालाबन्दी जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुये महासभा के प्रान्तीय महामंत्री छोटे लाल यादव ने सभी शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया। साथ ही प्रबंधकों से आग्रह किया कि आप विद्यालय बन्द रखें जिससे अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक लखनऊ धरने में पहुंच सकें। इसी क्रम में उन्होंने शिक्षकों को एक दिन अवकाश लेकर धरने में पहुंचने की सलाह दिया।
बैठक में राजेश मिश्र, प्रकाश चन्द पाल, नन्हकऊ गुप्ता, श्रद्धेय गुप्ता, विकास सिंह, सुरेन्द्र दूबे, मनोज पटेल, जयसिंह यादव, अशोक यादव, अमित दूबे, सुनील शुक्ला सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर जय प्रकाश, प्रमोद मौर्य, शरद सिंह, अरूण सिंह, श्याम मोहन मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महासभा के जिला उपाध्यक्ष श्यामधर मिश्र व बैठक में आये लोगों के प्रति आभार कमलेश गौड़ ने ज्ञापित किया।

Related

UP 685503851375891932

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item