aajtaktimes

जिला पंचायत में राष्ट्रीय एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राष्ट्रीय एकीकरण समिति की बैठक जिला पंचायत में जिला पंचायत
अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय
एकीकरण, सामाजिक सद्भाव तथा कौमी एकता के लिए आयोजित किये जाने वाले
कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष
ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय-समय पर राष्ट्रीय
एकता को मजबूती देने वाले कार्यक्रम आयोजित किये जाये। उन्होने इस बात पर
भी जोर दिया कि महान विभूतियों के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक
सद्भाव से सम्बन्धित समारोह आयोजित किया जाये। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक
कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि राजकीय बालिका इण्टर कालेज बाराबंकी और
राजकीय इण्टर कालेज बाराबंकी के माध्यम से राष्ट्रीय एकता मजबूत किये
जाने वाली छात्रो में प्रतियोगी सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित कराई जाये।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जनपद बाराबंकी में ऐसी महान विभूतियों ने
जन्म लिया है, जिन्होने राष्ट्रीय एकीकरण, सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा
विकसित करने में अमूल्य योगदान दिया है। उनके जन्मदिवस पर भी सामाजिक
समारोह संगोष्ठी आयोजित किये जाये। जिला पंचायत अध्यक्ष ने यह भी अपेक्षा
की कि जिला एकीकरण समिति को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाया जाये। सीडीओ
ने राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि
राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, धर्म निरपेक्षता और लोकतंत्र की भावना विकसित
करने तथा साम्प्रदायिक एकता  और सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने हेतु
जिला एकीकरण समिति एक फोरम के रूप मंे कार्य कर रही है, जो ऐसे
कार्यक्रमों का आयोजन कराती है, जिससे एकता और अखण्डता तथा कौमी एकता
सुदृढ़ हो सके। इस अवसर पर विधायक सुरेश यादव, विधायक रामगोपाल रावत,
विधायक राममगन रावत ने एकता एवं सामाजिक सद्भाव विकसित किये जाने हेतु
आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से आयोजन किये जाने के
सम्बन्ध में अपने सुझाव दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र
कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीआर सिंह, जिला विकास अधिकारी एके
सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अनामिका सिंह, सतीश शर्मा सहित
समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related

UP 8332170420286755453

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item