aajtaktimes

प्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों को मुफ्त में बैग देने का एलान किया है: सुरेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रदेश में गरीब परिवार के बच्चे शिक्षा के मूलभूत अधिकार से
वंचित न रहें, इसलिए समाजवादी सरकार ने कई गंभीर प्रयास किए हैं। कई
योजनाएं चलाई हैं। तमाम स्कूलों की स्थापना की है। मकसद यही कि हर बच्चे
को अच्छी शिक्षा मिले। बच्चे स्कूल जायें और उनका भविष्य उज्जवल हो। उक्त
विचार सदर विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मनेरा के प्राथमिक
विद्यालय में ड्रेस वितरण व किताब वितरण के अवसर पर सदर विधायक धर्मराज
सिंह उर्फ सुरेश यादव ने उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों के बीच व्यक्त
किये। श्री यादव ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के
लिए सारे प्रयास कर रही है। इसलिए सवा चार साल के दौरान राज्य सरकार ने
प्राथमिक विद्यालय, तकनीकी तथा उच्च शिक्षा के लिए प्रसार के लिए काफी
काम किया है। सरकार का मानना है कि किसी भी देश या समाज की तरक्की शिक्षा
पर निभर्र है सरकार गरीबों और वंचित वर्गो के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा
उपलब्ध कराना सुनिश्चित कर रही है। ताकि वह भी अपना भविष्य सवार सकें।
सरकार बच्चों को निःशुल्क प्रवेश, निःशुल्क ड्रेस व निःशुल्क किताबे दे
रही है, साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्कूल के
बच्चों को मुफ्त में बैंग भी देने का एलान किया है। जो जल्द ही मिलने
लगेगा। उक्त कार्यक्रम में सदर विधायक ने सरकार की मंशा के अनुरूप
विद्यालय के बच्चों के साथ केक काट कर उनका जन्मदिन मनाया तथा साथ ही साथ
विद्यालय परिसर में पर्यावरण की दृष्टि से वृक्षा रोपड़ भी किया। उक्त
अवसर पर मुख्य रूप से खण्ड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा, प्रधानाचार्य
लक्ष्मी सिंह, ग्राम प्रधान राधारमा यादव, शिव स्वामी वर्मा, प्रमेन्द्र
शुक्ला, मो. रिजवान संजय, संजय मिश्रा, राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, कुलदीप
कुमार, प्रियंका शुक्ला, सुनीता मिश्रा, प्रदीप कुमार, सुभाषचन्द्र
श्रीवास्तव, सहजराम यादव, रामकुमार यादव, कामता प्रसाद यादव आदि लोग
उपस्थित थे।

Related

UP 3151582341892741935

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item