aajtaktimes

विकास के एजेण्डे पर बुलायी बैठक में कुछ सभासदो ने किया बहिष्कार

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी में अध्यक्ष और सभासदों के बीच रार कम नही हो
रही है। एक तरफ जहां नगर पंचायत अध्यक्ष अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि
सारे आपसी मतभेद भुलाकर विकास के रास्ते पर काम किया जाये लेकिन उनके इस
सहानभूति रवैये के बाद भी कुछ सभासद उनका विरोध करने में बाज नही आ रहे
हैं। आज भी उसका जीता जागता उदाहरण नगर पंचायत में देखने को मिला। आज नगर
पंचायत बंकी की बोर्ड बैठक समुदायिक भवन हाल निकट पानी टंकी अध्यक्ष नगर
पंचायत बंकी अन्शू सिंह चौहान ने बंकी नगर के विकास के लिए सफाई व्यवस्था
मार्ग प्रकाश और निर्माण व्यवस्था जलापूर्ति पर बोर्ड बैठक समय 1 बजे
आहूत की गयी थी। परन्तु सभासदों ने अध्यक्ष के विकास के एजेण्डे को
दरकिनार कर सिर्फ अपनी ही रट लगाये रहे और कुछ मुद्दो को लेकर बैठक में
शोर मचाते रहे। इसके बाद कुछ सभासद मीटिंग का बहिष्कार कर चले गये। इस
बारे में नगर पंचायत अध्यक्ष अंशू सिंह ने बताया कि नगर की जनता विकास
चाहती है और मेरे विकास कार्यो से जनता संतुष्ट है। लेकिन इसके बावजूद
कुछ सभासद जो आगामी नगर पंचायत चुनाव में चेयरमैनी का ख्वाब देख रहे हैं।
उन लोगों को विकास का एजेण्डा पसंद नही है। उन्होने कहा कि मैं उन
सभासदों के नाजायज मांगो को नही पूरा कर सकती। बैठक का बहिष्कार करने
वालों में  सभासद सहनूर निजामी, अजीत झां, मो. रईस, आयसा हनीब, बैजनाथ
चौरसिया, तारिक मास्टर, सन्तोष यादव, शशी यादव, संजय श्रीवास्तव, पुष्पा
गौतम आदि लोग शामिल थे। इन लोगों का कहना था कि कोरम पूरा न होने के कारण
बैठक का कोई मतलब ही नही रह गया है।

Related

UP 5332248128103404881

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item