एमएलसी ने लगाया जनता दरबार, सुनी समस्याएं, दिये निर्देश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_135.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में एमएलसी के जनता दरबार में जिले के
कोने कोने से आये सैकड़ो की संख्या में फरियादियों की राजेश कुमार यादव
राजू ने समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारित करने के
निर्देश दिये। थाना कोठी के इब्राहिमपुर गांव की सुमन गुप्ता ने बताया कि
उनके परिवार के लोगों ने उनके हिस्से के मकान पर अवैध रूप से बढ़कर कब्जा
कर लिया है अब लड़ाई झगड़े पर अमादा है इस पर एमएलसी ने एसडीमए को फोन करके
आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। थाना मोहम्मदपुरखाला के
मिर्जापुर निवासी अवधेश बाजपेई भी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। कोतवाली
फतेहपुर के जरखा निवासी सुरेशचंद्र ने भी अपनी समस्या से एमएलसी को अवगत
कराया। बिजली, हैण्डपम्प व अन्य समस्याओं सहित सैकड़ो फरियादियों की
एमएलसी ने जनता दरबार में समस्याएं सुनी और निस्तारित करने के लिए
अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिया। एमएलसी राजेश यादव राजू ने कहा कि
समाजवादी सरकार समाज के सभी वर्गो के दुख दर्द को दूर करने का काम कर रही
है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दर्जनों की संख्या में कल्याणकारी
योजनाये चलाई है। 108 एंबुलेस, वूमेन पावर हेल्पलाईन, लखनऊ मेट्रो, यमुना
एकस्प्रेस वे, ग्रामीण क्षेत्रों को पर्याप्त बिजली, किसानों को मुफ्त
सिंचाई का पानी मुहैया कराया कन्याविद्या धान और मेधावी छात्रों को
लैपटॉप देने का काम किया है। एमएलसी ने कहा कि वह एक गरीब किसान के बेटे
है और किसानों के दर्द को बखूबी समझते है। समाज के गरीब, किसान और
मजदूरों की सेवा करना उनका धर्म है। इस अवसर पर देवा के प्रधानसंघ
अध्यक्ष एंव अजगना के प्रधान अवधेश कुमार यादव सहित युवजन सभा के प्रदेश
सचिव बनाये जाने पर जितेन्द्र सिंह बबलू का स्वागत भी एमएलसी ने किया। इस
अवसर पर सूर्य भान यादव, रमेशचंद वर्मा, भूपेन्द्र सिंह यादव, ज्ञान सिंह
यादव, मुनेश्वर यादव, रंजीत यादव, यशवंत सिंह, चन्द्रशेखर गुप्ता, राहुल
कुमार गुप्ता, अनिल यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।