aajtaktimes

जमादारपुरवा में मरीजों की संख्या दो सौ के पार, विजय पाल ने जाना हाल

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विकास खण्ड सिद्धौर के ग्राम जमादारपुरवा में पिछले एक पखवारे
से फैले वायरल के बुखार से दो सौ से ज्यादा ग्रामवासी पीड़ित है। बीती शाम
जब कांग्रेसी नेता विजय पाल गौतम ने गांव जाकर उक्त नजारा देखा तो
उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य
विभाग सक्रिय हुआ। आज सिद्धौर सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी सहित अन्य
स्टाफ के लोग गांव जाकर मरीजों को दवाईयां वितरित की और उनकी जांच पड़ताल
भी की। वर्तमान समय में ग्राम पूरेजमादार निवासी उत्तम (16), नन्हा (55),
श्रीचन्द्र, कल्लू (30), ज्येति (17), गनेश, रेवती (7), ज्ञानवती (45),
सत्यम (05), धनीराम (25) सहित दर्जनों लोग इसकी चपेट में आने से बीमार
पडे़ है। आज पुनः अनुसूचित जाति आयोग के जिला उपाध्यक्ष विजय पाल गौतम ने
गॉव पहुॅचकर पीड़ितो से स्वास्थ विभाग द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे
में जानकारी ली और आश्वासन दिया कि उच्च अधिकारियों से बात कर अच्छी
स्वास्थ सुविधायें उपलब्ध करायी जायेगी। सीएमओं के निर्देश पर पीएचसी
सिद्धौर प्रभारी डा. हरप्रीत सिंह ने अपनी टीम के साथ गॉव पहुॅचकर पीड़ितो
की जॉच कर दवायें वितरित की है।

Related

UP 4986823747640880898

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item