दुराचारी को पीटकर ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले, मुकदमा दर्ज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_469.html
बाराबंकी। थाना लोनीकटरा अन्तर्गत बीती शाम अपनी बुआ के साथ प्रसाद देने
गयी एक पंाच वर्षीय मासूम बालिका के साथ में एक किशोर ने उसके साथ
दुराचार किया। लड़की के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दुराचारी किशोर की पहले
जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस को सूचना देकर उसको पकड़वा दिया। थाना
प्रभारी ने मासूम बालिका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके बालिका को
चिकित्सीय परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार,
बीती शाम थाना लोनीकटरा क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बालिका
अपनी बुआ के साथ जन्माष्टमी का प्रसाद वितरण करने के लिये निकली थी। उसकी
बुआ एक घर में रुक गयी उधर वह मासूम अकेले ही पड़ोस में रहने वाले जैकी
पुत्र चन्द्रभान निवासी बसंतपुर मजरे तेजवापुर के यहां गयी। किशोर जैकी
ने उक्त बालिका के साथ जबरदस्ती दुराचार किया। लड़की के शोर मचाने के बाद
जब ग्रामीणों ने चन्द्रभान के घर पर धाबा बोला तो मौके पर ही जैकी को पकड़
लिया। पहले उसकी जमकर पिटाई की बाद में बंधक बनाकर थाना लोनीकटरा पुलिस
को दी। जब पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने जैकी को पुलिस
के हवाले कर दिया। रात को ही मासूम बालिका के पिता ने थाना लोनीकटरा में
जैदी के विरुद्ध दुराचार का मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज
करने के बाद मासूम बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेज
दिया। उक्त घटना के बादे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।