aajtaktimes

बिजली कटौती को लेकर रितेश करेंगे प्रदर्शन

बाराबंकी। श्री अवध एडवोकेट्स वेलफेयर सोसायटी ‘सॉस‘ उत्तर प्रदेश
अध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा एडवोेकेट ने 24 घण्टे बिजली दिलाये जाने के
क्रम में जन-जन में पर्चे बाटकर नाम पता कितने घण्टे घोषित व अघोषित
बिजली कटौती व बिजली कटौती से हो रही बीमारियों के सन्दर्भ में जानकारी
की। जिसे अपने जनहित याचिका में सन्दर्भित करेगें। अवगत हो की सन् 2009
से लगातार बिजली रात्रि कटौती, घोषित व अघोषित बिजली कटौती के लिए
क्रान्तियात्रा, शव यात्रा, सद्बुद्धि यज्ञ, धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल,
धार्मिक यात्राए व जेल यात्रा करने वाले क्रान्तिकारी अधिवक्ता रितेश
कुमार मिश्र ने जनहित याचिका को मजबूत करने व जनता को 24 घण्टे बिजली
दिलाने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जन-जन में क्रान्ति पर्चे बाटे जिसमें
कुछ सवाल जनता से पूछ कर जवाब देकर पर्चा को वापस प्राप्त करने की
अपेक्षा किया जिसमें मो. असलम, मनमोहन गुप्ता, श्रद्धा मिश्रा, चक्रधर
मिश्रा, सहजराम यादव, लोक नाथ पाण्डेय, सुनील कुमार, चन्द्र कान्त
गुप्ता, आशीष मिश्रा, रजनीश शुक्ला, आदि सौकड़ो लोगों ने पर्चो पर छपे
प्रश्नों का उत्तर देते हुए पर्चे को जमा करते हुए जीत की कामना की।

Related

UP 2496851907943458957

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item