जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_274.html
बाराबंकी। जिलाधिकारी अजय यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के
निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि डीआईओएस जिले के सभी इण्टरमीडिएट
कालेज का नियमित निरीक्षण करते हुए वहां की पठन-पाठन की गुणवत्ता
सुनिश्चित करंे। विभिन्न विद्यालयों में गुणवत्ता सुनिश्चित किये जाने
हेतु डीआईओएस द्वारा पैनल टीम गठित कर निरीक्षण कराये जाने की जिलाधिकारी
ने सराहना की। अगस्त, माह में अब तक 16 विद्यालयों का पैनल निरीक्षण
कराया गया है। जिलाधिकारी ने डीआईओएस को यह भी निर्देश दिया कि वित्त
विहीन विद्यालयों में भी शिक्षण कार्य एवं पठन-पाठन स्तर का पर्यवेक्षण
सुनिश्चित कराया जाये। उन्होने कहा कि विद्यालयों द्वारा छात्रो से अधिक
शुल्क लिये जाने की स्थिति पर नजर रखें और यह सुनिश्चित करें कि छात्रों
से निर्धारित शुल्क से ज्यादा शुल्क न लिया जाये। जिलाधिकारी ने
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान योजना, बालिका छात्रावास योजना, कन्या
विद्याधन योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और निर्देश
दिया कि सारी योजनाए निर्धारित समय से संचालित की जाये और निर्माण कार्य
समयबद्ध ढंग से पूरे हो। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय
के नवीन शासकीय भवन के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। डीआईओएस
ने बताया कि लगभग 92 लाख रुपये की लागत से बाराबंकी शहर में जीआईसी मैदान
में यह भवन बनाया जा रहा है। आरईएस द्वारा बनाये जा रहे इस भवन की
गुणवत्ता सुनिश्चित किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने डीआईओएस को
जरूरी निर्देश दिये।