aajtaktimes

आर्चरी प्रतियोगिता में पीएसी मेरठ ने मारी बाजी

बाराबंकी। दसवीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में आयोजित चार दिवसीय चतुर्थ
पुलिस  वार्षिक जोनल आर्चरी प्रतियोगिता में उ०प्र० पुलिस व पीएसी की कुल
15 जोन की टीमों आगरा जोन, इलाहाबाद जोन, बरेली जोन, गोरखपुर जोन, कानपुर
जोन, लखनऊ जोन, मेरठ जोन, पीएसी मध्य जोन, पीएसी पूर्वी जोन, पीएसी
पश्चिमी जोन की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के तीसरे
दिन महिलाओं की 50 मी० स्पर्धा मे मेरठ की अनीता प्रथम, मेरठ की यशोदा
द्वितीय व मेरठ की ही कस्टीना कौसिक तृतीय स्थान पर रही। वही 50मी. पुरुष
स्पर्धा में पीएसी पश्चिमी जोन के सतीशचन्द्र प्रथम, मेरठ के अमित कुमार
द्वितीय, पीएसी मध्यजोन के राहुल मणि तृतीय स्थान पर रहे। विजय सरोज
प्रथम, पीएसी पश्चिमी जोन के शैलेन्द्र सिंह द्धितीय, पीएसी मध्य जोन के
रवीन्द्र कुमार पाल तृतीय स्थान पर रहे। सेना नायक शिव शंकर मिश्रा ने
बताया कि विजयी खिलाडियों को रविवार सांम 5 बजे उ०प्र० पुलिस स्पोर्ट
कन्ट्रोल बोर्ड एवं पुलिस महा निरीक्षक मध्य जोन पीएसी लखनऊ के सचिव
नवनीत सिकेरा सम्मानित करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान जिला तीरन्दाजी संघ
के संरक्षक कुशल अग्रवाल ,एवं अध्यक्ष हरपाल सिंह, सहायक सेना नायक
नरेन्द्र कुमार मिश्रा व लालता प्रसाद शुक्ला, प्रशिक्षक उ०प्र० पुलिस
तीरन्दाजी टीम विपिन कुमार पाण्डेय, मुख्य निर्णायक एमपी सिंह, आनन्द
वर्मा, टारगेट जज विपिन कुमार वर्मा, टारगेट जज शिवम वर्मा, चीफ स्कोरर,
प्रशंात वर्मा, सुधा गुत्ता, शुधांशु वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 2337214626540928622

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item