aajtaktimes

न्याय न मिला तो होगी आर-पार की लड़ाई: गुरु प्रसाद

बाराबंकी। सरकार की छवि जनता मे खराब कर रहे थानाध्यक्ष असन्द्रा व
तहसीलदार हैदरगढ़ सरकार को बदनाम कर चुनाव खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
उक्त बात पब्लिक पावर के जिलाध्यक्ष गुरु प्रसाद वर्मा ने कही। उन्होने
आगे कहा कि अगर जिला प्रशासन ने दोषी राजस्व अधिकारी और थानाध्यक्ष के
विरुद्ध कार्यवाही नही करी तो पब्लिक पावर के सैकड़ो कार्यकर्ता जल्द ही
मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च करने के बाद वहीं पर भूख हड़ताल करेंगे।
इस दौरान अगर कोई अनहोनी घटना घटी तो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की
होगी। उन्होने बताया कि 16 अगस्त से पब्लिक पावर तहसीलदार हैदरगढ़ और
थानाध्यक्ष असन्द्रा के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर रही है। लेकिन जिला
प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नही दे रहा है। जिसका अंजाम आने वाले वक्त में
काफी बुरा साबित होगा। अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर पब्लिक पावर तब तक
धरना प्रदर्शन नही समाप्त करेगी जब कि इन दोषी अधिकारियों के विरुद्ध
कार्यवाही नही की जाती। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सलीमुन निशां, प्रदेश धरना
आन्दोलन प्रभारी मो. रईस खान, गुरू प्रसाद वर्मा, नान्हू प्रसाद यादव,
सुनीता पटेल, सुनीता गौतम, सत्रोहन रावत, अशोक कुमार गौतम, हरिप्रसाद
गौतम, अम्बरीश वर्मा, कमलेश कुमार, पूर्णमासी साहू, मोती लाल, कल्लू,
श्रीकान्त, अवधेश कुमार गौतम, जिला धरना आन्दोलन प्रभारी परीदीन के अलावा
दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related

UP 8976132710676608976

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item