ड्यूटी के दौरान होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, भर्ती
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_765.html
रामसनेहीघाट बाराबंकी। कोतवाली रामसनेहीघाट के कस्बा सुमेरगंज में
गुरूवार की रात करीब 12 बजे धरौली जाने वाले मार्ग चौकीदार के साथ गश्त
कर रहे एक होमगार्ड को आज्ञात बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी। जिससे वह
गम्भीर रूप से घायल हो गया। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हे
सीएचसी भेजा जहां से गम्भीर स्थित देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। मिली
जानकारी के मुताबिक रामसनेहीघाट के थाना दरियाबाद क्षेत्र के बीरकिठाई
गांव के रहने वाले रामसुरेश यादव को पीछे से अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार
ठोकर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल रामसुरेश
होमगार्ड बनीकोडर में ड्यूटी करने आता है तथा शुक्रवार की रात उसकी
ड्यूटी एक चौकीदार के साथ कस्बे में रात्रि गश्त करने के लिये लगाई गयी
थी। इस संबध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि गार्ड
को गंभीर चोटे लगी हैं अस्पताल में इलाज हो रहा है। टक्कर मारने वाले का
पता लगाया जा रहा है।