आंदोलन की सफलता के लिये लेखपालों ने की तैयारी बैठक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_471.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जनपद के समस्त लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर छेड़े जाने वाले आंदोलन के बाबत शुक्रवार को कार्यकारिणी बैठक किया। इसके बाबत शाहगंज तहसील परिसर में समस्त लेखपालों का जमावड़ा हुआ। इस मौके पर जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी तमाम मांगें लम्बित हैं जिस पर विचार नहीं किया जा रहा है। इसी को लेकर संघ के आह्वान पर आंदोलन सुनिश्चित है जिसको सफल बनाने के लिये आज यह बैठक आहूत की गयी है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मांग पूर्ण न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर तमाम महिला/पुरूष लेखपालों की मौजूदगी रही।

