aajtaktimes

विधिक साक्षरता शिविर एवं गोष्ठी में दी गयी जानकारी

जौनपुर। यूनियन बैंक आफ इण्डिया शाखा सिपाह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्राधिकरण के सचिव राजीव पालीवाल ने विधिक सहायता के क्षेत्र में बैंककर्मियों की भूमिका एवं उनके सहयोग पर प्रकाश डाला। साथ ही नारी उत्पीड़न व कन्या भ्रूण हत्या को जघन्य पाप एवं अपराध बताते हुये उसको रोकने के लिये लोगों से सहयोग मांगते हुये अन्य लोगों को जागरूक करने की अपील किया। इसी क्रम में श्री पालीवाल ने उत्तर प्रदेश क्षतिपूर्ति योजना व राज्य की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुये 13 अगस्त को आयोजित लोक अदालत में बैंक वसूली से सम्बन्धित अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर बल दिया। परामर्शदाता डा. दिलीप सिंह ने प्राधिकरण के कार्य-कलापों पर प्रकाश डाला तो बैंक के विधि अधिकारी धनंजय मिश्रा ने लोक अदालत की महत्ता व प्राधिकरण के विभिन्न स्तरों के सम्बन्ध में लोगों को अवगत कराया। अन्त में क्षेत्रीय प्रबन्धक विशन दास ने सभी के प्रति आभार जताते हुये विधिक सेवा के क्षेत्र में बैंककर्मियों का अधिक से अधिक योगदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बैंक के विभिन्न शाखाओं के प्रबन्धक, अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 7441242902269722297

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item