लम्बित जांच व शिकायतों की डीएम ने की समीक्षा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_582.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में लम्बित जांच शिकायतों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ समीक्षा हुई। इस मौके पर पीडी/डीपीआरओ जगदीश त्रिपाठी ने बताया कि पंचायत विभाग की 187 जांच अभी तक विभिन्न अधिकारियों के पास लम्बित है। 20 से 25 अगस्त तक ग्रामवार जांच की तिथि की सूचना डीपीआरओ कार्यालय में उपलब्ध करायें, ताकि सम्बन्धित कर्मचारियों को अभिलेख के साथ उपस्थित रहने का निर्देश जारी किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी जांच अधिकारियों को आगामी 31 अगस्त तक जांच आख्या हर हालत में उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुये बताया कि स्थलीय निरीक्षण करके सही रिपोर्ट भेजें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद, जिला वनाधिकारी एपी पाठक, जिला विकास अधिकारी दयाराम, उपायुक्त मनरेगा संजय पाण्डेय, उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, सीवीओ डा. विरेन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, डीएसओ डा. राकेश तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गजराज यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

