aajtaktimes

जिलाधिकारी ने किया स्मारिका का विमोचन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विकास भवन स्मारिका का विमोचन करते हुए जिलाधिकारी अजय यादव ने
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्मारिका के प्रकाशन के लिए
मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार सहित उनकी टीम को बधाई दी। उन्होने
कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रचनात्मक प्रतिभा को एक प्लेटफार्म
देकर मुख्य विकास अधिकारी ने एक अच्छी और नवीन परम्परा की नीव डाली है,
जो आगामी वर्षो मंे उत्तरोत्तर सुदृढ़ होने के साथ ही अनवरत जारी रहेगी।
स्वतन्त्रता दिवस के पावन पर्व के दृष्टिगत उन्होने कहा कि यह स्मारिका
जनपद के समस्त कर्मचारियों एवं जन सामान्य के हदय में अपनी संस्कृति को
पहचानने और उसमें राष्ट्र प्रेम की भावना को संचित करने के साथ ही साथ
शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सफल सिद्ध होगी। स्मारिका
विमोचन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र
कुमार ने स्मारिका प्रकाशन के मकसद  और स्मारिका मंे निहित लेखो और
रचनाओं के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि यह स्मारिका सभी के लिए
उपयोगी सिद्ध होगी। कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अजय
यादव, सम्मानित अतिथि ऋषिरेन्द्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी, विशिष्ट
अतिथि हरिकेश चौरसिया अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व, कार्यक्रम
अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर
कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। सम्पादक मण्डल द्वारा अतिथियों का
पुष्पगुच्छ भेेंट कर अभिनन्दन किया गया, साथ ही विकास परिवार द्वारा
स्मारिका के मुख्य संरक्षक मुख्य विकास अधिकारी, संरक्षक जिला विकास
अधिकारी, मो. मूसा खॉ अशान्त, सम्पादक मण्डल सदस्य सग़ीर नूरी, अनिल
श्रीवास्तव लल्लू एवं अशोक सिद्धार्थ का भी अभिनन्दन किया गया। स्वागत
एवं अभिनन्नद कार्यक्रम के पश्चात् अतिथियों एवं अन्य सम्मानित
अधिकारियों द्वारा स्मारिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि जिलाधिकारी द्वारा स्मारिका के सफल प्रकाशन हेतु विशेष तौर से
मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं सम्पादक मण्डल का बधाई देते
हुये कहा कि यह सिलसिला चलता रहना चाहिये। हर व्यक्ति में कोई न कोई हुनर
होता है आवश्यकता होती है कि उसे अपना हुनर प्रस्तुत करने का अवसर मिले।
स्मारिका के मुख्य संरक्षक मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अल्पसमय में
गुणवत्तापरक स्मारिका के प्रकाशन में जनपद के अधिकारियों कर्मचारियों के
सहयोग का वर्णन करते हुये सम्पादक मण्डल को बधाई दी गयी। अपने सम्बोधन
में यह भी कहा कि बहुत से लेखकों की रचनायें पेज पूरे हो जाने के कारण
स्मारिका में प्रकाशित नहीं हो पायी हैं, जिन्हें आगामी वर्ष की स्मारिका
में सम्मिलित किया जायेगा। विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं
राजस्व ने अपने उद्बोधन में स्मारिका के सफल प्रकाशन के विकास परिवार को
बधाई दी। अनिल श्रीवास्तव’’लल्लू’’ ने स्मारिका के सफल  प्रकाशन को विकास
भवन के इतिहास में एक नया आयाम बताते हुये कहा कि स्मारिका मील का पत्थर
साबित होगी। अन्त में कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला विकास अधिकारी ने
अतिथियों, साहित्यकारों, मीडिया कर्मियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के
प्रति अभार व्यक्त किया। स्मारिका में प्रकाशित काव्य कृतियों मे से भानु
प्रकाश आसार, वकार बाराबंकवी, हिमॉशु श्रीवास्तव, विपिन चौधरी शशी भूषण
पाण्डेय डा. अम्बरीष अम्बर आदि कवियों एवं शायरों ने अपने रचनायें
प्रस्तुत कीं। विकास भवन के हाल में मुख्य रूप से दीपक सिंह मुख्य
कोषाधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र समन्वयक प्रदीप सिंह, जनपद के समस्त खण्ड
विकास अधिकारी ,भानु प्रकाश आसार, डा. अम्बरीश अम्बर, डा. विनय दास, अजय
ंिसंह, डा. एसएम हैदर, डा. दीक्षित के अतिरिक्त, राज्य कर्मचारी संयुक्त
परिषद उ.प्र. शाखा बाराबंकी के अध्यक्ष हसीब अहमद, महामंत्री यशवंतराव
भास्कर, विकास भवन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष मो. मुस्तफा खॉ मंत्री गौरव
वर्मा सहित विकास भवन के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम
का सफल संचालन अनिल श्रीवास्तव ’’लल्लू’’ ने किया।

Related

UP 5238734669189581190

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item