aajtaktimes

सदर विधायक ने सौंपी आम आदमी बीमा की चेक

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। किसानों, मजदूरों व नौजवानों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलायी
जा रही योजनाओं से सहायता दिलाने में जनपद के अधिकारी अधिक रूचि दिखाए।
पीड़ित व्यक्ति को त्वरित सरकारी सहायता दिलाने के लिए उसके परिवार के
लोगों की पूरी गम्भीरता से मद्द करें। जनपद के अधिकारी। समाजवादी सरकार
गरीबों, किसानों व नौजवानों के हित के लिए अनेकों योजनाए चला रही है।
उक्त विचार आज आम आदमी बीमा योजना के अन्तर्गत रामकिशोर यादव पुत्र
मुन्नीलाल निवासी गोसाइनपुरवा, रामसनेही निवासी नयापुरवा को बीस-बीस हजार
की सहायता राशि चेक देने के उपरान्त सदर विधायक सुरेश यादव ने व्यक्त
किये। श्री यादव ने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने
उत्तर प्रदेश के गरीबों, नौजवानों व किसानों के लिए अनेकों जनकल्याणकारी
योजनाए संचालित की है। जरूरत है जनपद के अधिकारियों की उन योजनाओं को
गम्भीरता से लेते हुए पीड़ित व्यक्ति की जितनी जल्दी हो सकें। उनकी मद्द
उस योजना के तहत हो सकें। उन्होंने अन्त में कहा कि पूर्व की सरकारों ने
तो प्रदेश के गरीबों व किसानों को केवल छलने का काम किया था, किसी के हित
में कोई भी योजना उन्होंने नही बनायी थी। उत्तर प्रदेश के वर्तमान
मुख्यमंत्री ने उन गरीबों व किसानों के दर्द को महसूस किया क्योंकि वह भी
किसान परिवार से सम्बन्ध रखते है और बहुत अच्छी अच्छी योजनाए उन लोगों के
लिए बनायी है जिनका लाभ उनके परिवार को मिल रहा है जो अपने आप में एक
एतिहासिक कार्य है, और इन्ही सब कार्यों के बल बूते पर समाजवादी पार्टी
पुनः 2017 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत
के साथ सरकार बनायेगी। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से मैनुद्दीन प्रधान,
ज्ञानी प्रधान, रामनरेश , लेखपाल महेश वर्मा, अशोक सरोज, मो. रिजवान
संजय, ज्ञान प्रकाश धिमान, मंसूर सिद्दीकी, शाकिब जमाल, राकेश यादव,
प्रहलाद यादव, विनोद यादव, मो. सलीम, विजय यादव, विरेन्द्र वर्मा आदि लोग
उपस्थित थे।

Related

UP 3530949990410645674

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item