aajtaktimes

मामूली विवाद में चले हथगोले और धारदार हथियार

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना कोठी अन्तर्गत मामूली विवाद को लेकर दबंगो ने पूरे गांव
में हथगोले चलाकर दहशत फैला दी। हथगोलो के हमले से दस ग्रामीण घायल हो
गये। बाद में आक्रोशित ग्रामीणों ने धाबा बोलकर आरोपी और इनके घर के
सदस्यों को घेरकर जमकर पीटा। पुलिस ने दोनो पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज
करके घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद से गांव
में तनाव व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह 7 बजे थाना कोठी
क्षेत्र के ग्राम पूरेताल मजरे टेड़वा निवासी रामू रावत गांव से बाहर जा
रहा था। अभी वह फूलचन्द्र रावत के घर के सामने पहुंचा ही था कि घर के
बाहर मौजूद फूलचन्द्र ने उसका रास्ता रोक लिया और कहा कि इधर से कहां जा
रहे हो। इसी में कहासुनी हुई तो दबंग फूलचन्द्र ने अपने घर के सदस्यों के
साथ मिलकर रामू की जमकर पिटाई कर दी। रामू की चीख पुकार सुनकर जब आस पड़ोस
के ग्राम मौके पर पहुंचे तो उसके बाद दबंग फूलचन्द्र घर के अन्दर घुस गया
और एक झोले में करीब दो दर्जन हथगोले लेकर बाहर निकल आया और उसने पूरे
गांव में घूम घूमकर लोगों पर हथगोले फेंके। जिसमें रामू रावत, राम बहादुर
रावत, जगन्नाथ रावत उसकी पत्नी रमरता देवी और रमेश कुमार गंभीर रुप से
घायल हो गये। हथगोले फेंकने के कारण अपने दरवाजे बंद कर लिये थे। जब
फूलचन्द्र के सारे हथगोले खत्म हो गये तो उसके बाद ग्रामीणों का हुजूम घर
के बाहर निकला और हाथों में धारदार हथियार लेकर फूलचन्द्र के घर पर धाबा
बोल दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने फूलचन्द्र के घर का मुख्य दरवाजा तोड़
डाला और पीछे की दीवार गिरा दी। बाद में आक्रोशित भीड़ ने फूलचन्द्र उसकी
पत्नी सीता पति उसके लड़के विपत्ति, रमापति और सर्वजीत को जमकर पीटा। किसी
ने इसकी सूचना कोठी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे
पुलिस कर्मियों ने सभी घायलों को पहले सीएचसी कोठी पहुंचाया बाद में इन
लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बारे में कोठी पुलिस का
कहना है कि दोनो गुटों में मारपीट हुई है। फूलचन्द्र ने हथगोले नही पटाखे
दागे थे। उन्होने यह भी बताया कि दोनो पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर
लिया गया है।
महिलाओं से पुलिस ने की अभद्रता
बाराबंकी। घटना की सूचना पर जब कोठी थाने में तैनात हल्का दरोगा वीरपाल
शाह मौके पर पहुंचे तो उन्होने बिना कुछ जाने समझें जो भी ग्रामीण मिला
उसकी पिटाई शुरु कर दी। हद तो तब हो गयी जब वर्दी के नशे में चूर दरोगा
ने बेगुनाह महिलाओं को भी नही छोड़ा। इस दरोगा ने महिलाओं के साथ भी जमकर
अभद्रता की। करीब आधे घण्टे तक उक्त दरोगा ने पूरे गांव में घूम घूम कर
नंगा नाच किया। ग्रामीणों का कहना था कि जो लोग मारपीट की घटना में शामिल
थे। उनके खिलाफ पुलिस कुछ नही बोली उल्टा हम लोगों पर वर्दी का रौब गाठ
रही है।

Related

UP 3140641263468224689

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item