aajtaktimes

डीजीपी अभियोजन ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पुलिस महानिदेशक अभियोजन डा. सूर्य कुमार ने डीआरडीए गांधी
सभागार में अभियोजन कार्य में सराहनीय कार्य करने वाले अभियोजिको,
पैरोकारो, कोर्ट मोहर्रिर और जनता के गवाहों को सम्मानित किया और उन्होने
कहा कि जनता के गवाहांे को साक्षी सुरक्षा कार्ड प्रदान किया जायेगा।
साक्षी द्वारा सुरक्षा की आशा में पुलिस से सहायता मांगने पर पुलिस
द्वारा उचित सहायता सुनिश्चित की जायेगी। डा. सूर्य कुमार ने बताया कि
उत्तर प्रदेश में अपराधों में सजा कराने का अभियान चलाया गया। शासन की
मंशा यह भी है कि शातिर अपराधियों को सजा दिलाने के साथ ही यह भी
सुनिश्चित हो कि उन्हें जमानत न मिल सके। उन्होने बताया कि अभियान के
दौरान बाराबंकी में 10 वर्ष से कम की सजा होने वाले अपराधों में 386
अपराधियों और 10 वर्ष से अधिक की सजा होने वाले अपराधों में 108
अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलायी गयी है। 1114 अपराधियों की जमानत
निरस्त करायी गयी है। डा. सूर्य कुमार ने कहा कि बलात्कार सहित हत्या और
लूट सहित हत्या के मामलों में फांसी की सजा कराने के लिए अभियोजन विभाग
की प्रतिबद्धता है। इस अवसर पर अपर जिला जज आरबीएस मौर्य ने अपराधों में
दोष सिद्धि कराने के सम्बन्ध में जरूरी प्रक्रिया के सम्बन्ध में बताया।
उन्होने कहा कि अभियोजन की कार्यवाही सटीक, स्पष्ट होनी चाहिए। अभियोजिको
को उच्च न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय की नजीर भी प्रस्तुत करना चाहिए।
उन्होने अभियोजन प्रक्रिया की कमियों के कई मामलों का उदाहरण देते हुए
कहा कि अभियोजन पक्ष को पूरी मजबूती से अपना पक्ष प्रत्येक स्तर पर
प्रस्तुत करना चाहिए। इस अवसर पर जनता के गवाहों में रामतीरथ, पारसनाथ और
सन्तोष कुमार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अब्दुल
हमीद, अपर पुलिस अधीक्षकगण, डीजीसी, अभियोजन अधिकारी, कोर्ट मोहर्रिर,
थानों के पैरोकार, आदि मौजूद थे।

Related

UP 2448344860531491525

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item