जैदपुर में हाजियों का तीसरा जत्था हुआ रवाना
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_921.html
जैदपुर बाराबंकी। लब बैक अल्लाहुम्मा लब बैक की सदाओं के साथ हज के लिये
आज राहे खुदा में हाजी नारे तकबीर अल्लाहु अकबर कहते हुए रवाना हो गया
है। जिन्हें रूखसत करने हेतु भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दुआ की
अपील की। तीसरे चरण में आज शाकिरा बानों पत्नी स्व. अशरफ अली राहे खुदा
में हज पढने के हज्जिन अपना घर परिवार सब कुछ छोड़कर अल्लाह की राह में हज
के लिये निकली। जिन्हंेे भेजने व दुआ की अपील करने भारी संख्या में लोगों
ने पहुंचकर कस्बे व देश में अमन शान्ति भाईचारा कायम रहने की गुजारिश के
लब बैक अल्लाहुम्मा लब बैक ला शरीका लका लब बैक इन्नल हमदा व नेयमता की
सदाओं के साथ हज्जिन अल्लह की राह में निकल पड़ी। इस मौके पर मास्टर हाजी
मो. इसराईल कुरैशी ने कहा कि हर मोमिन का ये सच्चा ख्वाब होता है कि हज
के अराकान अदा करने का मौका मिले मस्जिदे नबीवी की अजानों को अपने कान से
सुने और नमाज अदा करें शैतान को गिटटी मारें गुम्बजे खजरा के साये में
दुआ मॉगंे परवर दिगारे आलम नेक सर जमीं जाने का मौका दें। इस मौके पर
कमालुददीन, रमजान जाकिर, असलम, माजिद, मो. तालिब, इसलामुददीन, शहाबुददीन
सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

