हमलावरों पर मेहरबान पुलिस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_340.html
बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत चार दिन पूर्व रेलवे स्टेशन चौराहे पर
सरेआम हथगोलों से हमला करके होटल मालिक को गंभीर रुप से घायल करने वाले
नामजद हमलावरों पर प्रभारी निरीक्षक पूरी तरह से मेहरबान हो गये हैं।
घटना की शाम को ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए नामजद मुख्य आरोपी सहित
तीन लोगों को पकड़ लिया था। लेकिन उसमें से दो आरोपियों को तो पुलिस ने
छोड़ दिया। जबकि एक मुख्य नामजद आरोपी अभी भी कोतवाली में ही बंद है।
पीड़ित परिवारजनों ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की
है।

