छोटे भाई ने दी दहेज हत्या की तहरीर, पति हिरासत में
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_442.html
बाराबंकी। कोतवाली हैदरगढ़ अन्तर्गत बीती रात दहेज दानवों ने पहले
विवाहिता की जमकर पिटाई की और बाद में गला घोटकर हत्या कर दी। सूचना
मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने लाश का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जबकि मृतका के भाई ने पति सहित चार लोगों
के विरुद्ध दहेज हत्या की तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार, जनपद रायबरेली
के कोतवाली महराजगंज की ग्राम पंचायत बुआपुर कला निवासी सुजीत मिश्रा ने
अपनी बड़ी बहन कल्पना उर्फ उमा की शादी कोतवाली हैदरगढ़ के कस्बा निवासी
गिरीश बाजपेयी के साथ में धूमधाम से की थी। शादी के बाद से दोनो में पहले
कुछ तालमेल रहा लेकिन बाद में धीरे-धीरे पति पत्नी के बीच दरार बढ़ती गयी।
एक सप्ताह पूर्व गिरीश ने अपनी पत्नी को जमकर मारा पीटा था और यह कहा था
कि घर से पैसा लेकर आओ तभी तुम्हारा गुजर बसर हमारे साथ में होगा। इस बीच
कल्पना के एक पुत्र भी हुआ था। बीती रात करीब 10 बजे कल्पना ने जब खाना
बनाया और अपने पति को खाना खाने के लिये आवाज दी तो पति ने खाना खाने से
इंकार कर दिया। इसी में बात बढ़ी और गिरीश ने अपने घरवालों के साथ मिलकर
कल्पना को जमकर मारापीटा बाद में उसका गला घोट दिया। आस पड़ोस के नागरिकों
ने इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे
प्रभारी निरीक्षक ने लाश को कब्जे में लेकर पति को हिरासत में ले लिया।
इसके बाद उन्होने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही
मृतका के मायके से उसका भाई सुजीत कुमार व घर के अन्य सदस्य आ गये। सुजीत
ने प्रभारी निरीक्षक को अपनी बहन की दहेज न देने का आरोप लगाकर हत्या की
तहरीर दी है। जबकि प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट
के बाद यह पता चलेगा कि मृतका की हत्या हुई है या उसने फांसी लगाकर
आत्महत्या की है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कानूनी कार्यवाही की
जायेगी।