किसान यूनियन का धरना जारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_572.html
बाराबंकी। भारतीय किसान मजदूर दलित यूनियन के जिला अध्यक्ष राधेलाल यादव
के आवाहन पर तहसील सिरौली गौसपुर में 11 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना दियागया जो अनिश्चित कालीन धरना के रूप से चलाया गया है तथा किसानों की
समस्याओं को लेकर रामसनेहीघाट में 11 सूत्रीय मांगो को लेकर जनपद के
समस्त पदाधिकारियों के उपस्थिति में अनिश्चित कालीन धरना दिया जा रहा है,
सिरौलीगौसपुर के उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने यूनियन के पदाधिकारियों से
वार्ता की और शीघ्र ही किसानों की समस्याआंे को निपटाने का आवश्वासन दिया
और कहा कि कुछ समय और लगेगा जिस पर यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि
जब तक समस्या का निस्तारण नही हो जाता तब तक धरना इसी तरह से चलता रहेगा
और अगर जरूरत पड़ी तो जिले के किसानों को बुलाकर अनशन प्रदर्शन भी किया
जायेगा। अन्त मंे जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व भारतीय किसान मजदूर
दलित यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी देशदीपक तिवारी एडवोकेट ने धरने में
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब तक न्याय नही मिलेगा तब तक
किसान यहा पर धरना देता रहेगा और सैकड़ो किसानो ने अपनी आस्था यूनियम के
प्रति व्यक्त करते हुए यूनियन की सदस्यता ग्रहण की तथा आफताब आलम अंसारी
ब्लाक बंकी संगठन मंत्री, मो. आलम अंसारी नगर संगठन मंत्री भी उपस्थित
थे।

