aajtaktimes

कोटेदार और सहज जनसेवा केन्द्रों के संचालकों ने जमकर की मनमानी, एसडीएम से शिकायत

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। विकासखण्ड बनीकोडर के दबंग कोटेदारों द्वारा
खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गरीबों को राशन कार्ड की लिस्ट में शामिल
करने के नाम पर जमकर अवैध वसूली की जा रही है। एक तरफ जहां पैसा देने के
बाद भी सूची में नाम न आने से नाराज होकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से
शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। जिस पर उपजिलाधिकारी ने सभी
कोटेदारों को नये सिरे से सूची में नाम शामिल करने के आदेश दिये हैं।
जानकारी के अनुसार, विकास खण्ड बनीकोडर के ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा
कानून के तहत अपना नाम पात्रता सूची में शामिल कराने के खातिर सहज जनसेवा
केन्द्रों और कोटेदारों के माध्यम से आवेदन किया था। लेकिन इन स्थानों पर
गरीबों से जमकर अवैध वसूली की गयी। लेकिन उसके बाद भी सैकड़ो ग्रामीणों का
नाम सूची में नही शामिल किया गया। कोटेदार भी उनकी मजबूरी का फायदा उठाते
हुए उनसे धन की वसूली चालू कर दी। शनिवार को क्षेत्र के इब्राहिमाबाद
गांव के गीता, नसीर, रसूल, सत्यप्रकाश, संजय कुमार सिंह, रामसेवक,
बागदेई, नगीना पत्नी शिवसागर, देवनाथ, आशीष कुमार, रामराज, कमल किशोर,
चन्द्रिका प्रसाद, चन्दुभान सिंह, रियासत अली, लक्ष्मी प्रसाद, धर्मेश
कुमार, हरिबक्श, रघुवर दयाल, वीरेन्द्र, दीनानाथ, साहेबलाल, हसरतू,
रामसजीवन, रामपाल, ननकू, राममिलन, श्यामलाल, मोहरम, सरीफ आदि ने कोटेदार
पर पात्रत्रा सूची में नाम शामिल कराने के नाम पर दो बार में 150 रूपये
वसूलने के बाद भी कार्ड फीड कराने के नाम पर और पैसे मागने का आरोप लगाते
हुए उपजिलिधिकारी से शिकायत की है। आरोप है 150 रूपये देने के बाद भी
कोटेदार कहता है कि जो रूपये दिये है उतने में कार्ड नही बन पायेगा जिसको
कार्ड बनवाना है वह और रूपये दे क्योकि कार्ड फीडिंग में हमारा खर्चा
लगता है। इस संबंध में उपजिलधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच
कराकर उचित कार्यवाही की जायेगी।

Related

UP 902544995453286396

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item