aajtaktimes

विभागीय लापरवाही का शिकार हो रही जनता

बाराबंकी। नगर क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही का नतीजा किसी भी
समय आम जनता को भुगतना पड़ सकता है। इस ओर आम नगरवासियों ने कई बार विभाग
में शिकायत भी की, लेकिन विभाग के कानों पर आज तक जूं नहीं रेंगी है।
इतना ही नहीं, जब शिकायतकर्ताओं की बात पर विभागीय आलाधिकारियों ने कोई
ध्यान नहीं दिया, तो नगरवासियों ने स्वयं जिलाधिकारी को एक जनसमस्या पत्र
सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी के जनसमस्या निस्तारण प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष
सूर्य लाल वर्मा ने जन समस्या पत्र में जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि
मोहल्ला सरावगी स्थित स्व. अनन्तू जैन की गली में एक विद्युत पोल काफी
समय से झुका हुआ है। जिससे विद्युत तार काफी नीचे आ गये हैं। इतना ही
नहीं, कई जगह तो तार लोगों के घरों की रेलिंगों से भी छूने लगे हैं। पोल
पर लगा हैलोजन बल्ब भी स्पार्क होकर जल चुका है। चूंकि इस गली में लोगों
का आवागमन आम है। जिससे लोग काफी भयभीत हैं। इस सम्बन्ध में बीती 14
अप्रैल से विभागीय अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है। लेकिन आज तक कोई
कार्रवाई नहीं हुई है। इस सम्बन्ध में नागरिकों ने डीएम को शिकायती पत्र
देकर कार्रवाई की मांग की है।

Related

UP 7089208922860594949

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item