aajtaktimes

मांगो को लेकर लखनऊ में भूख हड़ताल पर बैठेंगे मृतक आश्रित शिक्षक

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षेणत्तर
कर्मचारी संघ की बैठक जिलाध्यक्ष की अगुवाई में गांधी भवन में किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रांतीय संगठन द्वारा प्रस्तावित आगामी 15
सितम्बर को प्रदेश स्तरीय भूख हड़ताल में समस्त कर्मचारियों के साथ शामिल
होने की रणनीति बनायी गयी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक
श्रीवास्तव ने की। उन्होने सभी कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि
ये लड़ाई इस वर्ष की आखिरी लड़ाई है। इसमें सभी कर्मचारी जी जान से
सम्मिलित होंगे और इस लड़ाई को सफल बनायेंगे। जुबेर अहमद ने सभा को
सम्बोधित करते हुए कहा कि हर लड़ाई में बाराबंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही
है और इस लड़ाई में बाराबंकी के समस्त कर्मचारी जीने मरने की नौबत से
प्रदेश स्तरीय भूख हड़ताल में सम्मिलित होंगे। बैठक में मुख्य रुप से
कुलदीप द्विवेदी, कुलदीप वर्मा, हरिश्चन्द्र वर्मा, नितिन श्रीवास्तव,
अनुपम, रामकेश, सफीर अहमद, दीपक, राकेश, अजय द्विवेदी आदि लोग उपस्थित
रहे।

Related

UP 5871249941984356035

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item