बैठक में तय की गई कार्यक्रम की रूपरेखा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_565.html
बाराबंकी। विगत वर्ष 1978 से निरंतर 02 अक्टूबर गांधी जयन्ती पर जनपद
बाराबंकी के नगर पालिका मैदान में आयोजित होने वाले एतिहासिक आयोजन की
तैयारी बैठक गांधी भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार
हसमत उल्ला ने की। इस मौके पर हसमत उल्ला ने बताया कि जपनद का सबसे बडा
और पुराना आयोजन जोकि गांधी जयन्ती पर आयोजित होता है। जिस आयोजन के चार
दशक पूरे हो रहे है। ऐसे में कार्यक्रम की भव्यता और विशेषता की चर्चा
देश के कोने कोने में हो रही है। इस सफलता के पीछे जनपदवासियों के सहयोग
और सहभागिता से सम्भव हुआ है। जो शायद देश का एक मात्र ऐसा आयोजन हो गया
है जो 02 अक्टूबर की सुबह रामधुन से कार्यक्रम की शुरूआत होकर गंगा जमुनी
तहजीब यानि कवि सम्मेलन और मुशायरे के साथ अगली सुबह समाप्त होता हे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए गांधी जयन्ती समारोह के संयोजक एवं गांधीवादी
चिंतक राजनाथ शर्मा ने बताया कि समारोह के दौरान विविध आयोजन होंगे।
जिसके अर्न्तगतं रात्रि 8 बजे से नगर पालिका परिषद् के मैदान में आयोजित
होने वाले कार्यक्रम की शुरूआत अस्पर्शता निवारण एवं छुआ-छूत मिटाओ
अभियान के साथ सामाजिक समरसता सहभोज से होती है। इसके बाद गाँधी जीवन
दर्शन, मद्य निषेध, कौमी एकता, स्वदेशी स्वालम्बन, जाति तोड़ो, दाम बाँधो,
नारी-पुरूष समानता लाओ पर व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। जिसके उपरान्त
भारत के विभिन्न क्षेत्रों में जुड़ी प्रतिभाओं को सामाजिक सहभागिता
सम्मान के अन्तर्गत गाँधी ट्रस्ट द्वारा उनके उत्साहवर्धन के लिए
प्रशस्ति पत्र, शाल, मोमेन्टो से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें प्रबुद्ध
समाजसेवी, समाजवादी चिन्तक, गाँधीवादी विचारक, वरिष्ठ लेखक, जनसेवक,
वरिष्ठ पत्रकार, राजनेता, कृषक, चिकित्सक, शिक्षक, कला, खेल-कूद इत्यादि
कई प्रतिभाएं शामिल होती है। अन्त में विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं
मुशायरे का आयोजन भी होगा। जिसमें देश के कई नामचीन कवि व शायर शिरकत
करेंगे।
इस मौके पर जिला बार एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित,
मृत्युंजय शर्मा, राजेश प्रताप सिंह ’राजू प्रधान’, समाजसेवी अशोक
शुक्ला, हुमायूं नईम खान, विनय कुमार सिंह, एहतिशाम खान, रवि प्रताप
सिंह, आसिफ हुसैन, उमानाथ यादव, शिवा शर्मा, शिवम कुमार शुक्ला, रणधीर
सिंह सुमन, पाटेश्वरी प्रसाद, सुमंगलदीप त्रिवेदी, संतोष शुक्ला, गुड्डू
ठाकुर, मनीष ठाकुर, मोहम्मद अदीब, कपिल सिंह यादव, मनोज पाठक सहित कई लोग
मौजूद रहे।

