युवा करेंगे राहुल के मिशन 2017 को पूरा: पुनिया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/2017_28.html
बाराबंकी। विगत्् 27 वर्षों की सपा, बसपा, भाजपा की सरकारों ने प्रदेश के
नौजवानों के सपनों का उपहास उड़ाया हैं, युवाओं का भविष्य कांग्रेस पार्टी
में ही सुरक्षित हैं। युवक कांग्रेस का संगठन कंाग्रेस पार्टी की रीढ़ की
हड््डी हैं, इसका प्रत्येक ऊर्जावान कार्यकर्ता हर संघर्ष में अग्रणि
पंक्ति में रहकर लड़ाई लड़कर उसे अंजाम तक पहुंचाता हैं। राहुल गांधी के
मिशन 2017 की कामयाबी की महती जिम्मेदारी युवक कांग्रेस की होंगी आपको
अपनी असीम ऊर्जा का प्रयोग करके 2017 में जनपद में तिरंगा परचम लहराना
हैं। उक्त बात राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया ने कही। इस मौके पर
बाराबंकी के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी की अगुवाई में सैकड़ो युवकों ने
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। राज्यसभा सांसद ने कहा कि जिस तरह से आज
आवाम कांग्रेस पार्टी की ओर आकर्षित हो रही हैं उससे इस बात का एहसास हो
रहा हैं कि 2017 में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार
बनायेंगी। आज नवयुवको को सोचना होगा और संकल्प लेकर बताना होगा कि आज अगर
18 वर्ष का नवयुवक को वोट देने का अधिकार हैं। सांसद पुनिया के ओबरी आवास
पर युवक कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जफर अब्बास, मो.
सोफियान, मो. अरमान, देवांश सिंह, अभिषेक सिंह, आजम खान, हर्षित गुप्ता,
सचिन सिंह, मो. अदनान, मो. अरमान, सुमित गुप्ता, मो. सलमान, मो. चांद,
सौरभ सिंह, मो. खुर्शीद, मो. इरशाद, मो. अली, करन सिंह, अंकित सिंह, मो.
अहमद, राहुल सिंह, मो. हारून, जमन अब्बास, समीर सिंह, अभिषेक कुमार, मो.
फैज, हर्ष माथुर, मो. हमजा, तवरेज अहमद, दिषु सिंह, मो. जीशान, कार्तिकेय
गुप्ता, राहुल सिंह, शिवा सिंह, मो. जुनेद, शाहरूख, मो. जलाल, मो.
इस्लामुद्दीन, मो. आदिल, मो. फैजान, उत्कर्ष कुमार, मो. नियाज, मो. फहद,
मो. कैफ आदि नवयुवक थे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने
युवक कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालो नवयुवकों का स्वागत करते हुए
उनके मान सम्मान की सुरक्षा का विश्वास दिलाया।

