aajtaktimes

छात्र नेताओ ने निकाली मोटर साइकिल यात्रा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के छात्र नेता शुभम दुबे ने
अपने सैकड़ों साथियों के साथ गाँव-गाँव अखिलेश के अर्न्तगत समाजवादी मोटर
साईकिल यात्रा निकाली। इस साइकिल यात्रा को सदर विधायक धर्मराज सिंह
सुरेश यादव व् छात्रसभा जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने हरी झंडी दिखाकर
रवाना किया। यह रैली राम स्वरूप यूनिवर्सिटी से दुंदपुरवा, बरेठी, ग्वारी
चौराहा होते हुए कस्बा देवा पहुँची जहाँ जिला सचिव अताउल्ला कुरैशी व नगर
अध्यक्ष देवा मो0 अनस के नेतृत्व मे रैली का जोरदार स्वागत हुआ।
तत्पश्चात छपरा स्कूल, चंदौली, सूतमिल चौराहा, कंपनीबाग, छाया चौराहा, बस
अड्डे होते हुए नगर कार्यालय पर समाप्त हुई। इस अवसर पर छात्र व युवाओं
का जोश बढाते हुए सदर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि सपा सरकार को बदनाम
करने के लिए चुनाव से पहले विरोधी ताकतें साजिश कर सकती हैं। जनता को ऐसी
ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है। सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास
को रफ्तार दी है और स्वास्थ्य सेवाओं की अधिकाधिक लोगों तक पहुंच बढ़ाई
है। उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग सांप्रदायिक सौहार्द, गांव-गरीब,
किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं सबके हितों की बात कर करते हैं। जनता ने
उप्र में ऐसी सरकार भी देखी है जो सिर्फ नीले पत्थर लगाती थी। अच्छे
दिनों का वादा कर केन्द्र में एक सरकार आ गई है। दो साल हो गए, मगर देश
में किसी के लिए भी अच्छे दिन नहीं आए हैं। इस मौके पर छात्र नेता शुभम
दुबे ने कहा कि जनता सपा सरकार पर भरोसा करती है, जिससे विरोधी ताकतें
घबरा गई हैं और सरकार को बदनाम करने के लिए साजिश कर रही हैं। इन सबके
बावजूद भी 2017 के विधान सभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा
सरकार सत्ता में आएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, वैभव पांडेय,
पियूष दूबे, अंकित राय, ज्योतिप्रकाश शुक्ला, मयंक गुप्ता, शिवम
त्रिपाठी, हर्ष मिश्रा, भोला सिंह, राजेश कश्यप, बृजेश रावत, जीतेन्द्र
कुमार अमरीश राम, आहित्य पटेल आलोक सिंह, आयुष्मान चतुर्वेदी, सहित
सैकड़ों छात्र मौजूद रहें ।
सदर विधायक ने कैम्प लगाकर किया चश्मा वितरित
बाराबंकी। समाज के अन्तिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुचना समाजवादी
सरकार का लक्ष्य है। गँॅंावांेेे का विकास बहुत तेजी के साथ सपा सरकार कर
रही है, क्योेेकि गाँवो के विकास के  बिना  कोई भी देश वा प्रदेश उन्नति
नही कर सकता है। उक्त विचार  आज विधानसभा सदर के अन्तर्गत अपने निजी
संसाधन से बनवाये हुये चश्मे का ग्राम गदिया में वितरण करने के पश्चात
सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने ब्यक्त किये। श्री यादव ने
आगे कहा कि गरीब  लोग जो बेचारे पैसे के अभाव मे अपनी आँख का  चश्मा नही
बनवा पाते थे, उनके दर्द को देखते हुए मैने कुछ दिन पूर्व अपनी पूरी
विधानसभा क्षेत्रमें कुल 9 कैम्प लगवाकर आंखो की जांच करायी गयी। उस
दौरान मैने आप लोगों से वादा किया था कि मैं चश्में आप लोगों के घर पर
मुहैय्या कराऊगा मैं आज आप लोगों के बीच यह चश्में लेकर आया हूँ क्योंकि
गरीबों की दुःआए मेरे लिए काफी है। मैं आज जो कुछ भी हूँ वह सब आप लोगों
की मेहनत के बदौलत हूँ। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान गदिया
जितेनद्र कुमार मिश्र, विधान सभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, मो. रिजवान
संजय, नन्हेंलाल यादव प्रधान, रमेश मौर्या, विजय यादव, संजय मिश्रा,
बाबुल मिश्रा, प्रताप मिश्रा, सलमान अंसारी, नईम अंसारी, नीरज यादव, वैभव
मिश्रा, विश्वजीत कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी शिव कुमार यादव, उसमान अली
समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 4221672447891001591

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item