मां की मौत, सदमे में चलती ट्रेन से कूदा बेटा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_457.html
बाराबंकी। थाना मसौली अन्तर्गत बीती शाम अपनी मां की मौत की सूचना मिलने
से दुखी एक युवक ने टेªन से वापस घर लौटते समय कल्याणी नदी पुल के पास आज
सुबह छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, जनपद गोण्डा के
थाना कांवड़िया बाजार के ग्राम नट्टीपुरवा निवासी लल्लू पुत्र ऊधव
लुधियाना में एक बेकरी की दुकान पर काम करता था। 27 अगस्त की सुबह उसकी
मां की मौत हो गयी। मौत की सूचना पाकर बीती शाम लुधियाना से ट्रेन द्वारा
वह अपने घर आ रहा था। अभी टेªन थाना मसौली क्षेत्र के कोटवा कल्याणी नदी
के पुल के पास पहुंची ही थी अचानक लल्लू ने टेªन के गेट पर पहुंचकर सुबह
पांच बजे छलांग लगा दी। जिससे उसकी नीचे गिरकर घटनास्थल पर मौत हो गयी।
सूचना मिलने पर जब मौके पर थाना प्रभारी पहुंचे और मृतक के शरीर से बरामद
कागजातों से उसकी शिनाख्त की और उन्होने फोन से मृतक के घरवालों को सूचना
दी तो उनको मालूम चला कि मां की लाश घर पर पड़ी है और बेटे ने आत्महत्या
कर ली है। पोस्टमार्टम हाउस में आये मृतक के परिजनों ने बताया कि लल्लू
अपनी मां से अथाह प्रेम करता था और शायद मां की मौत का सदमा वह झेल नही
पाया और उसने चलती टेªन से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

