aajtaktimes

हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की बूथ कमेटी की बैठक सम्पन्न

बाराबंकी। कार्यकर्ता पार्टी की जान है जिस पार्टी में कार्यकताओं की
सुनी जाती है वह पार्टी जमीनी रुप से मजबूत होती है और उसका बड़ा आधार हो
जाता है और जिस पार्टी में कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जाता है। वह
पार्टी ज्यादा दिनों तक सत्ता में नही रहती है। उक्त बात बाल विकास
विद्यालय नई सड़क तिराहा के परिसर में आयोजित बूथ स्तर के पदाधिकारियों की
बैठक में हैदरगढ़ क्षेत्र के सपा विधायक राम मगन रावत ने कही। उन्होने कहा
कि जितने विकास कार्य समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में हुआ है। उतना
विकास किसी भी सरकार में न हुआ है और न कभी होगा। उन्होने कहा कि आज
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कराये गये विकास कार्यों और
लागू की गयी जनहित योजनाओं को गांव-गांव में जाकर हर मतदाता को पहुंचाना
कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की
सरकार बननी तय है। उन्होने आगे कहा कि मैने अपने कार्यकाल में सड़क बिजली
पुल विद्यालय सहित सब कुछ हैदरगढ़ वासियों को दिया है। लेकिन अभी मैं इन
कामों से संतुष्ट नही हूं। मेरी तो कोशिश है कि गांव का हर गलियारा पक्का
हो और गांव के हर घर में रोशनी हो। इससे पूर्व हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र
के विकास खण्ड हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज, सिद्धौर, ब्लाकों के सभी 365 बूथों
के पदाधिकारी बैठक में आये थे। इन पदाधिकारियों ने बारी-बारी से अपने
गांव की जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया। जिस पर विधायक ने कहा कि जो
भी समस्याएं हैं। उनका निराकरण जल्द ही किया जायेगा। बूथ कमेटी की बैठक
में मुख्य रुप से विधानसभा अध्यक्ष दुखहरन यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष
हैदरगढ़ अखिलेश सिंह, ब्लाक प्रमुख सिद्धौर रमेशचन्द्र वर्मा, ब्लाक
प्रमुख हैदरगढ़ प्रतिनिधि बब्लू सिंह, ब्लाक प्रमुख त्रिवेदीगंज गोमती
यादव, डा. दिनेश वर्मा, राधेश्याम श्रीवास्तव, जतिन चौधरी, रप्पन सिंह,
रामकैलाश, पंकज यादव, पंकज सिंह, विजय रावत, हरिश्चन्द्र रावत, शिवकुमार
मिश्रा, सहजराम, प्रमोद सिंह, गुर प्रसाद रावत, विधायक प्रतिनिधि अशोक
रावत, निजी सचिव प्रदीप रावत के अलावा अधिकांश ग्राम पंचायतों के प्रधान
जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे।

Related

UP 4204378338396223276

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item