aajtaktimes

स्वतंत्रता दिवस पर होंगी छात्राएं सम्मानित

सिद्धौर बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों की
होनहार बालिकाओं को मलिका महिला महाविद्यालय के परिसर में सम्मानित किया
जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक मो. कफील जैदी ने
बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की जिन छात्राओं ने पिछले तीन वर्षों में
इण्टरमीडिएट की परीक्षा में क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। उनको
महाविद्यालय कमेटी द्वारा सम्मानित किया जायेगा। उन्होने कहा कि उक्त
कार्यक्रम 15 अगस्त की दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया है।

Related

UP 6419418560022937059

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item