aajtaktimes

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली हैदरगढ़ अन्तर्गत दो दिन पूर्व कल्पना की मौत महज हादसा
नही थी। उसके दरिंदे पति ने उसकी गला दबाकर हत्या की थी। बाद में
आत्महत्या का रुप देने के खातिर उसको फांसी के फंदे पर लटका दिया था।
इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में की गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में
गला दबाकर हत्या करने की बात लिखी है। जानकारी के अनुसार, जनपद रायबरेली
के कोतवाली महराजगंज की ग्राम पंचायत बुआपुर कला निवासी सुजीत मिश्रा ने
अपनी बड़ी बहन कल्पना उर्फ उमा की शादी कोतवाली हैदरगढ़ के कस्बा निवासी
गिरीश बाजपेयी के साथ में धूमधाम से की थी। शादी के बाद से दोनो में पहले
कुछ तालमेल रहा लेकिन बाद में धीरे-धीरे पति पत्नी के बीच दरार बढ़ती गयी।
एक सप्ताह पूर्व गिरीश ने अपनी पत्नी को जमकर मारा पीटा था और यह कहा था
कि घर से पैसा लेकर आओ तभी तुम्हारा गुजर बसर हमारे साथ में होगा। इस बीच
कल्पना के एक पुत्र भी हुआ था। बीते 11 अगस्त की रात्रि करीब 10 बजे
कल्पना का विवाद उसके पति से हो गया था। आक्रोशित पति ने पहले अपनी पत्नी
को जमकर पीटा था। बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद
उसकी लाश को कमरे में ही छत के कुण्डे से लटका दिया था। घटना की सूचना पर
जब कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे थे तो उन्होने भी इस मामले को
आत्महत्या ही मान लिया था। लेकिन आज सुबह जब पीएम रिपोर्ट जब उन्होने पढ़ी
तो उसके बाद उन्होने मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया
और हिरासत में लिये गये पति गिरीश बाजपेयी को जेल भेज दिया। प्रभारी
निरीक्षक का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। अगर इस हत्याकाण्ड
में कोई अन्य भी दोषी है तो कार्यवाही की जायेगी।

Related

UP 4340535030801164316

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item