aajtaktimes

दम्पत्ति की पिटाई कर हजारो की लूटपाट

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली हैदरगढ़ अन्तर्गत आज दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक
दम्पत्ति को पहले जमकर मारापीटा बाद में उनके पास से जेवरात तीन हजार
रुपये नकद और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गये। पुलिस को सूचना मिली तो जांच
पड़ताल शुरु हो गयी है। समाचार भेजे जाने तक पुलिस ने मुकदमा नही दर्ज
किया था। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 12 बजे थाना लोनीकटरा क्षेत्र के
ग्राम त्रिलोकपुर निवासिनी सुधा देवी अपने पति के साथ बाइक से बछरांवा
कस्बे से घर वापस आ रही थी। अभी वह दयालगंज नहर के पास पहुंची ही थी कि
पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनको ओवरटेक करके रोका और जब तक
सुधा और उसका पति कुछ समझ पाते इन बदमाशों ने इनकी पिटाई शुरु कर दी। बाद
में कट्टे के नोक पर सुधा का मंगलसूत्र, सोने की चैन, सुधा के पति से तीन
हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन लूटकर बड़वल नगर की तरफ निकल भागे। पीड़ित
दम्पत्ति ने बाद में किसी तरह इस घटना की सूचना कोतवाली नगर पुलिस को दी।
लूट की सूचना मिलने के बाद आनन फानन में हल्के के दो पुलिसकर्मी मौके पर
पहुंचे और जांच पड़ताल शुरु की। पीड़िता सुधा का कहना था कि बदमाशों ने
हेलमेट पहन रखा था और दोनो की उम्र तीस से पैंतीस के बीच में थी। समाचार
भेजे जाने तक कोतवाली पुलिस ने न तो मुकदमा ही दर्ज किया था और न ही किसी
लुटेरे तक पहुंच सकी थी। गौरतलब हो कि कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र में आये
दिन कहीं न कहीं लूट की छोटी बड़ी घटनाएं होती रहती हैं लेकिन पुलिस लेकिन
पुलिस घटनाओं को दबाने में ज्यादा लगी रहती है।

Related

UP 557025138037618739

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item