aajtaktimes

शिक्षित व्यक्ति समाज को देता है नई दिशा: कफील

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शिक्षित बच्चे हमेशा देश को नई दिशा और नई पहचान देते हैं। जिस
घर में शिक्षित बच्चें होते हैं वह घर हमेशा शिक्षा से रौशन रहता है।
उक्त बात असन्द्रा बाजार में स्थित मलका महिला महाविद्यालय में परीक्षा
में अच्छे नम्बरों से पास होने वाली छात्राओं को सम्मानित करते हुए
महाविद्यालय के प्रबंधक मो. कफील जैदी ने कही। श्री जैदी ने कहा कि आज
शिक्षा के नाम पर हर नुक्कड़ और गलियों में विद्यालय खोलकर लोग बैठे हैं।
उन लोगों का काम बच्चों का भविष्य बनाना नही बल्कि व्यापार करना है।
उन्होने कहा कि हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र में मलका महिला महाविद्यालय सिर्फ
बालिकाओं के लिये इकलौता महाविद्यालय है और हमारा यही उद्देश्य है कि
ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाएं उच्च शिक्षा पाकर अच्छे मुकाम पर पहुंचे।
इस मौके पर बोलते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य रविशंकर शुक्ला ने कहा कि
आज शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाएं बालको से काफी आगे हैं हर क्षेत्र में
बालिकाएं बाजी मार रही हैं। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या कोई अन्य
क्षेत्र उन्होने बताया कि मलका महाविद्यालय में बीए प्रथम द्वितीय और
तृतीय में रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। इससे पूर्व महाविद्यालय परिसर में
बीए तृतीय में प्रथम स्थान प्राप्त दीपिका मिश्रा पुत्री देवानन्द मिश्रा
बीए द्वितीय में खुशबू वर्मा पुत्री भगौती प्रसाद वर्मा और बीए प्रथम में
कु. पिंकी पुत्री कुलदीप सहित महाविद्यालय की 30 छात्राओं को गोल्डमेडल व
बैग देकर महाविद्यालय के प्रबंधक मो. कफील ने सम्मानित किया। सम्मान
समारोह में मुख्य रुप से डा. नसीम, हिलाल जैदी सहित महाविद्यालय के समस्त
शिक्षक व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related

UP 2739852036372972

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item