aajtaktimes

समाज का दर्पण है पत्रकार: शुक्ला

अजमी रिज़वी
सिद्धौर, बाराबंकी। पत्रकारिता एक पवित्र पेशा है और पत्रकार अपनी लेखनी
से समाज को नई दिशा देती है। उक्त बात पत्रकारों को सम्मानित करते हुए
मलका महाविद्यालय के प्राचार्य रविशंकर शुक्ला ने कही। उन्होने कहा कि आज
समाज का हर व्यक्ति मीडिया पर पूरी तरह से भरोसा करता है। कोई भी खबर
प्रिन्ट मीडिया या फिर इलेक्ट्रानिक मीडिया पढ़ी और देखी जाती हैं तो उन
खबरों पर जनता पूरी तरह से विश्वास करती है। उन्होने आगे कहा कि आज इस
भ्रष्टाचारी युग में भी अधिकांश लोग ईमानदारी की राह पर चलना पसंद करते
हैं। जिसमें मीडियाकर्मी सबसे ज्यादा हैं। कार्यक्रम में आये पत्रकार
संतोष कुमार शुक्ला, विजयशंकर मिश्रा, विक्रमादित्य सिंह, प्रमोद यादव
सहित कई क्षेत्रीय पत्रकारों को महाविद्यालय के प्रबंधक मो. कफील जैदी ने
सम्मानित किया। सम्मान समारोह में क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधान,
क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related

UP 1959581125369068715

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item