aajtaktimes

सीट वृद्धि की मांग को लेकर अभाविप ने प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमण्डल टीडीपीजी कालेज की प्राचार्या डा. माधुरी सिंह से मिला और सीट वृद्धि की मांग करते हुये उन्हें 3 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। परिषद ने कहा कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है जो मेरिट के आधार है किन्तु मेरिट के छात्र-छात्राओं को प्रथम वर्ष मं प्रवेश नहीं मिल रहा है, क्योंकि महाविद्यालय का कहना है कि सीट समाप्त हो चुकी है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को दिक्कत हो रही है जिसको देखते हुये सीट बढ़ाया जाय, ताकि छात्र-छात्राओं को प्रवेश आसानी से हो सके। इस अवसर पर जिला संयोजक विकास ओझा, नगर मंत्री अवकाश सिंह, विशाल सिंह, अंकित शुक्ल, आलोक रंजन श्रीवास्तव, सचिन तिवारी, अंकित सिंह, सत्यम यादव, सुप्रिया पाण्डेय, दीक्षा मौर्या, दीक्षा यादव, अतुल तिवारी, मानस द्विवेदी, ओम पाण्डेय, शुभम सिंह, राज सिंह, शशांक श्रीवास्तव, गौरव तिवारी, सचिन यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

UP 5251140564062749904

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item