राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन आज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_41.html
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शासन स्तर पर कई बार कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों पर वार्ता के बाद सहमति व्यक्त करने के पश्चात भी अभी तक शासनादेश निर्गत न होने से कर्मचारियों में भारी आक्रोष है। उन्होंने बताया कि वेतन विसंगति दूर करने, लिपिक संवर्ग के ढांचा पुनर्गठन, जूनियर इंजीनियर के पे ग्रेड में संसोधन, राजस्व संग्रह अमीन की पदोन्नति नायब तहसीलदार पद पर करने, दैनिक वेतन भोगी, संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने के साथ पूर्व की सेवा जोड़कर पेंशन सुविधा आदि दिये जाने, आंगनवाड़ी, आशा, रोजगार सेवक आदि संवर्ग के मानदेय पर कार्यरत कर्मचारियों की नियमित पद पर निर्युिक्त तक रूपये 20 हजार सहित अन्य मांगों पर सहमति के अनुसार शासनादेश निर्गत न किये जाने से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। शीघ्र मांग पूरी न होने पर प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के अनुसार दिनांक 10 से 12 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया गया है। इसी के बाबत प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी, महामंत्री अतुल मिश्रा सहित उनकी पूरी टीम 5 अगस्त को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। श्री तिवारी सिंचाई विभाग के शिव मंदिर के पास 5 अगस्त की सायं 4 बजे कर्मचारियों की सभा को सम्बोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में सभा में उपस्थित होकर सभा को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

