aajtaktimes

20 अगस्त से अपनी आगाज करेगा प्रजाशक्ति पार्टी समदर्शी

जौनपुर। प्रजाशक्ति पार्टी समदर्शी की बैठक गुरूवार को पालिटेक्निक के पास हुई जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश प्रभारी संदीप पाण्डेय रहे। इस मौके पर सर्वसम्मत से नखास निवासी संजय गुप्ता को जिलाध्यक्ष एवं प्रदीप मिश्र को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य/मण्डल प्रभारी वाराणसी बनाया गया। इस पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय ने कहा कि आगामी 20 अगस्त को पार्टी अपनी आगाज करते हुये ग्रामीण जनसम्पर्क यात्रा प्रत्येक जनपद के गांव-गांव जाकर लोगों से मिलकर प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार और केन्द्र सरकार की हिन्दू विरोधी नीति सहित अन्य से अवगत करायेंगे। साथ ही राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा जायेगा। इस अवसर पर कृष्णा नन्द शर्मा, लाल कृष्ण मिश्र, रोहित मिश्र, उदल उपाध्याय, मनीष सिंह, रामसिंह यादव सहित सैकड़ों उपस्थित रहे।

Related

UP 4085629841732201128

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item