aajtaktimes

संयुक्त विकास आयुक्त ने किया हौसला पोषण मिशन योजना का शुभारम्भ

जौनपुर। मण्डलायुक्त वाराणसी नितिन रमेश गोकर्ण द्वारा जनपद के पोषण मिशन अन्तर्गत गोद लिये गये काकोरी विकास खण्ड जलालपुर में आना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से न आने पर उन्होंने संयुक्त विकास आयुक्त वाराणसी राजीव बनकटा को भेजा। श्री बनकटा के जनपद आगमन पर सर्वप्रथम मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.रविन्द्र कुमार पोरवाल अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। तत्पश्चात् उन्होंने फीता काटकर चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ किया। इसके बाद उन्होंने गर्भवती महिलाओं को शासन के निर्देशानुसार भोजन, फल, घी, दही, आयरन की गोली खाने को दिया तो किशोरियों को सुरक्षा योजना के अन्तर्गत सेनेटरी नैपकीन, आयरन की गोली दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा चलाये जा रहे प्रदेश के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं के पोषण हेतु हौसला पोषण मिशन-योजना फीडिंग कार्यक्रम के अन्तर्गत उनके स्वास्थ्य की जांच के अलावा महिलाएं गम्भीर, खतरनाक, गर्भावस्था में चिन्हित हुई थीं जिससे उनको गर्म पका भोजन दिया जाना है। कार्यक्रम के अन्तर्गत भोजन पकवाने का उत्तर दायित्व ग्राम प्रधान तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्री का है। जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन यादव ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित मध्यान्ह भोजन योजना के अन्तर्गत गर्म पका पकाया भोजन दिया जायेगा जिसमें मौसमी फल भी दिये जायेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र कुमार पोरवाल ने कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क जांच व मौके पर निःशुल्क दवा वितरित कराया। अंजनी राय नोडल अधिकारी राज्य पोषण मिशन वाराणसी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को स्वस्थ रखने हेतु शासन द्वारा पोषाहार, भोजन, दवा आदि दिये जा रहे हैं। इस अवसर पर परियोजना निदेशक तेज प्रताप मिश्र, जिला विकास अधिकारी दयाराम, मुख्य मत्स्य अधिकारी एसके मिश्र, अधिशासी अभियंता आरईएस एके द्विवेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास कृष्णानन्द तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक मो. असलम ने किया।

Related

UP 8458641212128379852

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item