aajtaktimes

नियमित किये जाने को लेकर होमगार्ड जवानों का प्रदर्शन

असगर नकी
अमेठी । उ.प्र. होमगार्ड्स  अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले होमगार्ड जवानों ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया, यहां होमगार्डों ने खुद को नियमित किये जाने की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
बुधवार को अपनी जायज़ लड़ाई लड़ते हुए बीते एक माह से निरंतर नियमित किये जाने की मांग के पूरा न होने से आक्रोशित कई सैकडो होमगार्ड जवान कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन कान में रुई डाल कर बैठा है।
होमगार्ड जवानों की मांग है कि "12 महीने की ड्यूटी, पुलिस के समान वेतन और पुलिस कर्मियों को मिलने वाली अन्य सुविधाएँ मुहैया कराई जायें"! बताते चलें कि बीती 2 जुलाई को इस आशय से सम्बंधित पत्र होमगार्ड जवानों ने अपने खून से लिख प्रधानमंत्री को भेजा था, पूरे एक माह बीतने के बाद भी पी.एम. मोदी ने पत्र का संज्ञान नहीं लिया, वहीं राज्य सरकार भी जवानों की ओर से भेजे गये पत्र को ठंडे बस्ते में डाल कर मस्त है, इस कारण होमगार्ड जवान प्रदेश के ज़्यादा तर ज़िलो पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर ज़िलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष देवकरन सिंह, कोषाध्यक्ष मोहम्मद शब्बीर, महामंत्री राम नेवाज सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में जवान मौजूद रहे।

Related

SULTANPUR 2905834535864545980

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item