aajtaktimes

मुन्ना सिंह चौहान की याद में लोकदल ज़िला इकाई ने किया गया पौधारोपण

असग़र नक़ी
सुल्तानपुर । अकसर लोग दुनिया से गुज़रते हैं, कुछ याद किये जाते हैं और कुछ का नाम लेते ही लोग चुप करा दिया करते हैं, लेकिन मुन्ना सिंह चौहान वो शख्सियत गुज़रे जिनका नाम अब भी जिन्दा है, और ज़िन्दगी भर उन्हें याद रखने के लिये पार्टी ज़िलाध्यक्ष की अगुवाई में बुधवार को पौधारोपण किया गया।
बुधवार को प्यारे पट्टी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अधिवक्ता ज़िलाध्यक्ष बेलाल अहमद ने किया, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने किसानों के मसीहा मुन्ना सिंह चौहान की याद में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके विचारों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने श्री चौहान के अधूरे कार्यों को पूरा करने का भी संकल्प लिया।
इस बीच पर्यावरण पार्क में प्रदेश अध्यक्ष की याद में पांच पौधे भी लगाये गये, ज़िलाध्यक्ष श्री अहमद ने पौधारोपण करते हुए कहा कि ये पौधे सदा किसानों के मसीहा की याद दिलाते रहेगे।
कार्यक्रम में असलम बाबा, अधिवक्ता संजय शर्मा, ज़िला सचिव रविकांत, नगर अध्यक्ष सौरभ मिश्रा आदि पदाधिकरी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

SULTANPUR 4317065311122390972

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item