aajtaktimes

सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल में धूम-धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जौनपुर । सेन्ट मैरी कान्वेंट स्कूल पुरानी बाजार में वरिष्ठ पत्रकार अधिवक्ता यादवेन्द्र दत्त दुबे ने झण्डा रोहण किया।इस मौके पर  उन्होने अपने अभिभाषण में स्वतन्त्रता सेनानियों की कुर्बानियों की याद दिलाते हुए उन्हें श्रध्दांजलि अर्पित की तथा फ्रिका परस्त ताकतो से होशियार रहकर आपस में मिलजुल कर रहने का और अच्छा इन्सान बनने का आग्रह किया। इस मौके पर प्रबन्धक दिनेश गुप्ता ने अपने सम्बोधन में बच्चों को आजादी की अहमियत बताते हुए इसे बचाए रखने का आहवान किया। और बताया कि आज भारत में स्वार्थ की राजनीति करने वाले कुछ नेता भाई भाई में फूट डाल रहे हैं
उन्हें आपस में लड़ा रहे हैं जिससे हमारे देश की जड़ें कमजोर हो रही हैं। ऐसी राजनीति और आपसी फूट का फायदा उठा कर अंग्रेज भारत में घुस आए थे और सौ वर्षों से ज्यादा समय तक हमारा उत्पीरण किया। उन्होने बच्चों से खूब मेहनत से पढ़ लिखकर अच्छा इन्सान बनने, आपस में मिलजुलकर भाईचारे से रहने, स्वार्थी लोगों के बहकावे में न आने और देश की एकता अखण्डता की रक्षा करने का आहवान किया। झंडारोहण के बाद विद्यालय के छात्रो द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य आर पी सिंह ने छात्रो को शपथ दिलाया ।

Related

UP 1606013133368913574

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item