aajtaktimes

गुलामी की ज़ंजीर में आज भी कैद है प्रदेश : शशि मौर्या

जौनपुर। जनपद के करंजाकला मण्डल की तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ मंगलवार को भाजपा नेता कंचन सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा की तेज़ तर्रार नेत्री शशि मौर्या ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए जंगे आज़ादी में शहीद हुए वीर सपूतो को नमन किया । शशि मौर्य ने कहा की देश को गुलामी की जंजीरो से आज़ाद कराने वाले वीर सपूतो के बलिदान को आज प्रदेश की मौजूदा सरकार भूल चुकी है । उत्तर प्रदेश के लोग अपने को मौजूदा सरकार में गुलाम महसूस कर रहे है । प्रदेश में लूट , हत्या तो आम हो गया है । मंडल प्रभारी कृष्ण कुमार जायसवाल ‘मुन्नू’ की देख-रेख में हुये कार्यक्रम में राजू दादा, गिरीश यादव, राजेश श्रीवास्तव, रविन्द्र मिश्र , सुधांशु सिंह, राजेश मौर्या, अच्छे लाल मौर्या, विकास , विनोद सिंह, अनिल चोहान, जितेन्द्र प्रमुख, चन्द्रशेखर मौर्या, अमित श्रीवास्तव, राधेश्याम पाल, लालमन, शुभम सिंह, कपिलदेव सिंह, अजीत मौर्या के अलावा तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

UP 4457378119527725009

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item